Friday 4 September 2015

भारत में एक मान्यता के मुताबिक रात में पीपल के पेड़ो के पास नहीं जाना चाहिए।

अंधविश्वास या विज्ञान

अंधविश्वास
एक मान्यता के मुताबिक रात में पीपल के पेड़ो पर बुरी आत्माओ या बुरी शक्तियों का वास होता है | और हमें बताया गया है की रात को पीपल के पेड़ पास नही जाना चाहिए और पीपल के पेड़ को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए |

इसके पीछे का विज्ञान

पीपल को पेड़ो का राजा माना गया है यह आम पेड़ो के मुकाबले ज्यादा जल्दी बढ़ता है और इसकी जड़े ज्यादा गहराई तक होती है और इसकी शाखाये भी लम्बी और घनी होती है | ये रात में ज्यादा तेजी से ऑक्सीजन लेता है और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ता है जो की मनुष्य के लिए हानिकारक होती है | इसलिए हमारे बुजुर्गो ने रात के समय पीपल के पेड़ के पास जाने और उसके नीचे सोने से मना करते थे क्योकि वो इस रहस्य को जानते थे |

No comments:

Post a Comment